खितौरा चैलेंजर्स ने 30 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर ट्राफी अपने नाम की
उघैती।उघैती थाना क्षेत्र कस्बा खितौरा के रविवार बाज़ार मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट खितौरा प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में खितौरा चैलेंजर्स ने खितौरा ब्लास्टर्स को 30 रन से हराकर ट्राफी अपने नाम की।4 विकेट लेने वाले आकाश पूरी मैन ऑफ द मैच बने।टॉस जीतकर खितौरा ब्लास्टर्स ने पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैलेंजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मात्र 40 रन पर दो विकेट खो दिए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे उज्जवल ठाकुर और शाह मोहम्मद ने पारी को संभाला। दोनों ने 49 रन की साझेदारी की। इसके बाद सूरज काश्यप और उज्जवल कुमार विल्लु ने धुआंधार बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर निर्धारित 16 ओवर मे 113 पर पहुंचा दिया। ब्लास्टर्स की ओर से टिंकू पाल तीन व अमित भारद्वाज और अमित सिंह बाबू पाल ने दो- दो विकेट लिए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लास्टर्स की टीम 15 ओवर में 83 रन बनाकर आल आउट हो गई।ब्लास्टर्स की तरफ से टिंकू पाल 21 (रन)को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पर नही कर सका। चैलेंजर्स की तरफ से आकाश पूरी ने चार व शाह मोहम्मद ,लोकेश कुमार उज्जवल कुमार विल्लु , ने दो दो विकेट लिए। उज्ज्वल प्रताप सिंह को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। तनुज गुप्ता और शिवम सिंह व मंजीत सिंह अंपायर की भूमिका में रहे व रिंकू भारद्वाज व रिशू भारद्वाज ने कॉमेंटेटर की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि के रूप मे बाजार मालिक समाजसेवी अंगप्रताप सिंह तनुज गुप्ता व पत्रकार रिंकू भारद्वाज ने विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजकों में शिवम सिंह,रवि नागर,तनुज गुप्ता,लोकेश पाल,मंजीत भाटी,नितिन प्रताप,अनुपम सोलंकी, अमन कुमार, अमित सिंह मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

