










बिल्सी। मंगलवार को नगर के महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्राइमरी एवं जूनियर वर्ग के मध्य ग्रीटिंग कार्ड सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने सुंदर-सुंदर कार्ड बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा प्राइमरी वर्ग में नेहा प्रथम, दामिनी ने दूसरा और उमंग ने तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में उज्जवल ने पहला, आंचल ने दूसरा और आदित्य देवल ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता मीनाक्षी की देखरेख में संपन्न कराई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ रोहिताश कुमार, दीक्षा, मांडवी ,अनीता, मुस्कान, सलोनी, आयुषी, नीरेश आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

