12:49 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

भक्तों ने किया हनुमान जी के रुप में महाकाल का श्रृंगार

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में बीती सोमवार की रात भक्तों ने हनुमान जी के स्वरुप में बाबा भोलेनाथ महाकाल का अदभुत श्रृंगार किया गया। बाबा के दर्शन के लिए यहां देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। बताते कि बाबा का श्रृंगार प्रत्येक सोमवार बदल-बदल कर स्वरुप में किया जाता है। बाद में यहां बाबा की आरती के बाद भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने बाबा के प्रसाद को ग्रहण किया। यहां श्रृंगार सेवा का अवसर मोहल्ला संख्या एक खैरी रोड निवासी कुलदीप माथुर उर्फ बंटी को दिया गया। जिन्होंने बाबा का भव्य श्रृंगार कर पूजा अर्चना की। बाद में उनका समिति के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके् कुलदीप वार्ष्णेय, उमेश वार्ष्णेय, अर्चित, उज्ज्वल वाष्र्णेय, मुन्नाबाबू, मनोज माथुर, नवीन वाष्र्णेय, जितेंद्र कुमार आदि भक्तों का विशेष सहयोग रहा। इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर एवं मोहल्ला संख्या एक पटवा कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर पर भी भक्तों ने महाकाल का भव्य श्रृंगार कर प्रसाद का वितरण किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस