6:35 am Monday , 26 May 2025
BREAKING NEWS

मेन लाइन पर पेड़ झुका,कई घंटों ठप रही बिल्सी की बिजली

मेन लाइन पर पेड़ झुका,कई घंटों ठप रही बिल्सी की बिजली
लोगों ने मेन लाइन उलैया पॉवर स्टेशन से जोड़े जाने की मांग
बिल्सी। सुबह हुई तेज बरसात के बाद उझानी पॉवर स्टेशन से नगर क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र को आ रही 33 केवीए लाइन एक पोल पेड़ झुक गया। जिसकी बजह से मुख्य लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। इसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक पूरी तरह ठप रही। इस दौरान नगर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताते है कि रविवार की सुबह तेज बरसात के बाद एक पेड़ मुख्य लाइन पर झुक गया। जिसके कारण लाइन ब्रेकडाउन में चली गई। इसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक ठप रही। विभागीय टीम ने लाइन पर झुके पेड़ को काट कर दुरुस्त कराकर सप्लाई को सुचारू कराया। इस दौरान लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के लोगों का कहना है कि उझानी बिल्सी के मध्य आए दिन मुख्य लाइन में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। इससे नगर क्षेत्र की बिजली कई-कई घंटे तक बाधित रहती है। बावजूद इसके बिजली विभाग इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है। इधर जेई दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन पर एक पेड़ झुक गया। जिसको काट कर आपूर्ति को बहाल कर दिया है। वहीं नगर के लोगों ने उक्ट मेन को उझानी से हटाकर उलैया पॉवर स्टेशन से जुड़वाए जाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।

error: Content is protected !!