8:21 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – बारात में एक्सपायर मसाले से बने खाने से 20 घराती बाराती फूड पाॅइजनिग के शिकार, अस्पताल में एडमिट

उझानी बदांयू 9 जून।

उझानी के मोहल्ला भर्रा टोला में आई बारात के श्रवण कुमार अग्रवाल महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित समारोह के खाना खाने से 20 लोगों को फ़ूड पाॅइजनिग की होने से उल्टियां होने लगी। सभी को नगर के प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बताते हैं कि खाने में एक्सपायर मसालों का प्रयोग किया गया था।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला भर्रा टोला के दुर्गा प्रसाद के बेटे विकास प्रजापति की कल शादी थी। लड़की पक्ष के लोग बदायूं के लालपुल निवासी समय से आ गये।

शादी की सभी रस्में भी निभाई गई। खाने का ठेका 300 लोगों का नगर निवासी कारीगर रामकिशोर पर था।रात सभी ने हंसी खुशी खाने का लुत्फ उठाया मगर दो बजे दूल्हे के भाई सचिन 20,गोरव 12 पुत्र मुरारी,संजना 20 पुत्री गंगाराम, जयकिशन 25, रश्मि 18,नेमवती, नितिन पुत्र मनोज, गंगाराम 60 को उल्टियां होने लगी। सभी को प्राइवेट चिकित्सक के यहां एडमिट करा दिया गया। जहां सभी की हालत आज सुबह तक सही बताई जाती है।

दुर्गा प्रसाद व दूल्हे के बहनोई ने बताया कि सन् 2023 के एक्सपायरी डेट वाले मसालों से खाना तैयार किया गया था। कारीगर ने बताया कि बाजार से मसालें लेकर आया लेकिन डेट नहीं देखी। लोग मसालों के खराब होने की चर्चा कर रहे हैं यह भी तो हो सकता है कि पनीर ही खराब हो सकता है क्योंकि आजकल सस्ते के चक्कर में लोग सिंथेटिक पनीर खरीद रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.