बदांयू 9 अगस्त।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय बृजेश पाठक ने राजधानी में आयोजित एक साहित्यिक समारोह में दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन किया।
इस अवसर पर * बिल्सी के गीत ऋषि नरेन्द्र गरल* की काव्य कृति *पंख* और उझानी के *डॉ गीतम सिंह* की संस्मरणात्मक पुस्तक *क्या जमाना था* पाठकों को समर्पित की गईं।
*पंख* में कवि नरेन्द्र गरल ने जीवन की उड़ानों, संघर्षों और आशाओं को बेहद संवेदनशील शब्दों में पिरोया है। वहीं *क्या जमाना था* में डॉ गीतम सिंह ने बीते समय की यादों, रिश्तों और बदलते समाज का जीवंत चित्रण किया है।
विमोचन के बाद माननीय बृजेश पाठक जी ने कहा कि ऐसी रचनाएं समाज को जड़ता से निकालकर नई सोच और संवेदना देती हैं। उन्होंने दोनों लेखकों को साहित्य में उनके योगदान के लिए बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश की मिट्टी से निकली साहित्यिक आवाजें प्रदेश और देश को गौरवान्वित करती हैं।
कार्यक्रम में साहित्यकारों, कवियों और बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही। दोनों पुस्तकों को समारोह में खूब सराहा गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

