6:24 pm Wednesday , 5 August 2026
BREAKING NEWS

जनेश्वर मिश्र जयंती पर श्रद्धांजलि, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

बदायूं में सपा की मासिक बैठक संपन्न, 2027 चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन

जनेश्वर मिश्र जयंती पर श्रद्धांजलि, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

बदायूं, 5 अगस्त। समाजवादी पार्टी कार्यालय, गांधी नगर, बदायूं में बुधवार को बदायूं विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं ‘छोटे लोहिया’ स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल ने कहा कि स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र ने अपना संपूर्ण जीवन समाजवाद, सादगी, ईमानदारी और सामाजिक न्याय के मूल्यों के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनकी विचारधारा आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती मिलेगी।

बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जोनल, सेक्टर और बूथ प्रभारियों के साथ कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण के साथ कार्य करने तथा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में नगर अध्यक्ष सफीर उद्दीन उर्फ मिल्की, सुशांत राठौर, मोद प्रकाश पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह यादव, लक्ष्मण लोधी, इसरार गद्दी, बासित गद्दी, के.पी. राठौर, छात्र सभा जिलाध्यक्ष जाहिद गाजी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस