7:26 pm Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में दिनांक 07 अगस्त 2026 को स्वच्छता पखवाड़ा (01–15 अगस्त 2026) के अंतर्गत “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” विषय पर वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 7 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संध्या सक्सेना ने प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में प्रो. मनोज कुमार, डॉ. अर्चना पाण्डेय एवं डॉ. भावना सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. व्रजेश कुमार, श्री सीताराम, श्री रोहित कुमार सहित महाविद्यालय का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी एवं सना, द्वितीय स्थान पर प्रतिभा गौतम एवं अंशिका, तथा तृतीय स्थान पर इशिका, रिंकी तथा साक्षी यादव रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस