7:26 pm Friday , 7 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं की अवलीन कालरा बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मिला गोल्ड मेडल

बदायूं की अवलीन कालरा बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मिला गोल्ड मेडल

बदायूं: शहर के मोहल्ला काज़ी टोला निवासी चरन जीत कालरा एवं नीलू कालरा की बेटी अवलीन कालरा ने एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, बदायूं से बीबीए की पढ़ाई करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। अवलीन ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली की बीबीए परीक्षा में यूनिवर्सिटी टॉप कर जिले का नाम रोशन किया।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अवलीन कालरा को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

अवलीन की सफलता पर एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, बदायूं की प्रबंध समिति, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उनका भव्य स्वागत किया तथा सम्मान समारोह आयोजित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि अवलीन की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे संस्थान का गौरव भी बढ़ा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस