ब्लूमिंग डेल स्कूल दातागंज में सीबीएसई के निर्देशानुसार बौद्धिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए 8 अगस्त 2026 दिन शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे ब्लूमिंग डेल स्कूल के 54 शिक्षक-शिक्षिकाओं के अतिरिक्त ब्लूमिंग डेल स्कूल, बदायूँ की 06 शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया।
क्षमता की इमारत कार्यक्रम के तहत विद्यालय भवन के मीटिंग हाल में हुए कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर की गयी | तनाव प्रबंधन विषय से आयोजित कार्यशाला में सी०बी०एस०ई० द्वारा भेजे गए प्रशिक्षक प्रो० डॉ० मौसम एस० सिन्हा एवं विक्रम सिंह ने सयुंक्त रूप से विषय के अनुरूप तनाव मुक्त कार्य करने की क्षमता पर जोर देते हुए समस्या प्रबंधन के तरीके बताये| उन्होंने कहा आज का दौर पूछो और जानो का दौर है | अध्यापकों के अध्यापन की कार्यशैली का प्रभाव बच्चों पर दिखाई देना चाहिए | जिसकी आवाज़ बुलंद होती है वही बुलंदियों पर पहुच पाता है | कक्षा में पढाने से पहले अध्यापकों को कुछ समय बच्चों के साथ संवाद करना चाहिए | तत्पश्चात पढाने वाले विषय को चिंतामुक्त होकर बच्चों को पढाना चाहिये | पठन-पाठन पूरी तरह से स्पष्ट और संशय रहित होना चाहिये |
कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व वेन्यू डायरेक्टर - प्रधानाचार्य अनुपम प्रकाश वैश्य एवम विभाग प्रमुख कीर्ति शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रशिक्षकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की संचालिका अध्यापिका ऋचा सिंह ने प्रशिक्षकों का परिचय कराते हुए बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले डॉ० मौसम एस० सिन्हा नवोदय विद्यालयों सहित 21 सी०बी०एस०ई० स्कूलों के विजिटिंग डायरेक्ट सलाहकार हैं, जो वर्ष 2010 से सी०बी०एस०ई० की सेवा में लगे हुए हैं | 32 सामान्य विषयों के अलावा 09 पाठ्य विषयों पर जिनकी मजबूत पकड़ है | स्कूलों के अतिरिक्त रेडियो, टी०बी० चैनलों के कार्यक्रमों के प्रसारण में प्रस्तोता की हैसियत से अपनी भूमिका निभा रहे हैं | इसी तरह विक्रम सिंह एन०सी०ई०आर०टी० गणित विभाग के प्रसिद्ध विख्याता हैं, जो गणित में M.Sc., M.Ed., P.G.D.C.P. हैं | वर्तमान में बी०एस०एस०आर० सेकेंडरी स्कूल, हाथरस में प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं |
देर तक चली कार्यशाला में बीच-बीच में हुयी क्रियात्मक गतिविधियों में भी सभी ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया | अंत में विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मुख्य व्यवस्थापक ईशान मेहंदीरत्ता तथा स्वेता मेहंदीरत्ता ने आये हुए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का दिल से आभार व्यक्त करके प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता की दिल से प्रशंसा की।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

