5:42 pm Saturday , 8 August 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं के कक्षा 8 के विद्यार्थी रजत राजपूत द्वारा स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं के कक्षा 8 के विद्यार्थी रजत राजपूत के द्वारा मथुरा में आयोजित यूनिक ताइक्वांडो कप 2026 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया गया। प्रतियोगिता में रजत के द्वारा 41 किलोग्राम कैडेट वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की गई। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा पदक पहना कर रजत राजपूत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार जी ने कहा कि यह उपलब्धि साबित करती है कि उचित मार्गदर्शन, अनुशासन और नियमित अभ्यास के बल पर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस