विद्यालय के प्री-प्राइमरी विंग में येलो डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पीले रंग के आकर्षक परिधान पहनकर उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
प्ले कक्षा के बच्चों ने आम के चित्र में रंग भरे। नर्सरी के विद्यार्थियों ने स्कूल बस के चित्र में रंग भरे, जबकि केजी के बच्चों ने क्रम्पलिंग तकनीक से आम की सुंदर कलाकृति बनाई, आम का रस पिया तथा आकर्षक रैम्प वॉक प्रस्तुत किया।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को पीले रंग के महत्व से परिचित कराना तथा उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सहभागिता का विकास करना था। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन श्री वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिकाएँ श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी तथा समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

