1:10 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- राजकीय डिग्री कॉलेज में मेरा युवा भारत द्वारा जिला समन्वय बैठक

बदायूं, उत्तर प्रदेश — मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा आयोजित जिला समन्वय बैठक आज राजकीय डिग्री कॉलेज, बदायूं में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में आयोजित MY Bharat मेगा पंजीकरण अभियान (1 जुलाई — 14 अगस्त 2026) को जनपद स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु बुलाई गई थी।
बैठक में जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी , युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा MY Bharat के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में 15 से 29 वर्ष के अधिक से अधिक युवाओं को MY Bharat पोर्टल से जोड़कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण, स्वयंसेवा, कौशल विकास और नेतृत्व कार्यक्रमों से अवगत कराने और सहभागी बनाने पर जोर दिया गया।
प्रतिभागियों ने बताया कि अभियान की व्यापक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों और युवा मंडलों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा डिजिटल पंजीकरण शिविर लगाए जाने, स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और स्थानीय समन्वय नेटवर्क को मज़बूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के समापन पर सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया कि बदायूं जनपद में अधिक से अधिक युवाओं का MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि वे केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कौशल व नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा और रोजगार संबंधित अवसरों का लाभ उठा सकें।

विज्ञापन एक्सप्रेस