2:11 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में 5 स्वर्ण, 4 रजत व 2 कांस्य पदक जीतकर लहराया जीत का परचम


बिल्सी – बाबा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप- 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा, साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का शानदार परिचय दिया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता सिटी मॉल बदायूँ में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय के कुल ग्यारह विद्यार्थियों ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने-अपने मुकाबलों में हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद हमारे विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए कुल 5 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक तथा 2 कांस्य पदक अपने नाम किए।
जिसमे अनिरुद्ध उपाध्याय-कक्षा 7, प्रतीक-कक्षा 6,सिद्धार्थ शर्मा -कक्षा 7, अरस्तु सोलंकी कक्षा-8, उर्वशी सिंह -कक्षा 10, ने स्वर्ण पदक, प्रणय प्रताप कक्षा 10, गुंजन कक्षा – 6, हिमान्शु प्रजापति कक्षा -7, हर्ष कक्षा -6 ने रजत पदक तथा मनाली सरकार कक्षा- 8, ईशिका माहेश्वरी कक्षा- 8 ने कांस्य पदक नाम कर विद्यालय का नाम रोशन किया |
सभी विजेताओं को हरीश पाल सचिव, उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन, अशोका खुराना वरिष्ठ समाजसेवी एवं साहित्यकार, तथा अभिनव यादव आदि ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।
यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की व्यक्तिगत मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि उनके प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के निरंतर सहयोग का भी प्रतिफल है।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी विजेता विद्यार्थियों, प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी, साथ ही समर्पित प्रशिक्षकों और शिक्षकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से हमारे विद्यार्थी निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ताइक्वांडो जैसे अनुशासन, संयम और आत्मरक्षा पर आधारित खेल में सफलता प्राप्त करना विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता के साथ-साथ उनके मानसिक संतुलन और आत्मनियंत्रण को भी दर्शाता है। हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर अभ्यास, समर्पण और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, समाज और देश का नाम रोशन करते रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी, ताइक्वांडो कोच प्रज्ञा मिश्रा, पी.टी.आई. विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस