1:10 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं। बीआरबी मॉडल स्कूल के छात्र ने ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

बदायूं। बीआरबी मॉडल स्कूल, बदायूं के कक्षा 12 के छात्र अंश राठौर ने ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता बदायूं सिटी मॉल में आयोजित की गई।

अंश राठौर ने यह उपलब्धि कोच हरपाल सिंह यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में हासिल की। विद्यालय में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के दौरान छात्र को सम्मानित किया गया तथा उसकी इस शानदार उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बधाई दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अंश राठौर को स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उसकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, साथ ही इस अवसर पर विद्यालय के कोऑर्डिनेटर ने अंश राठौर को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अंश भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय तथा देश का नाम रोशन करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस