1:10 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

*गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित*

जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूँ में प्राचार्या प्रो. इंदु शर्मा के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम”थीम पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का संदेश देते हुए समाज को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक किया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी अवनिशा वर्मा तथा द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को वृक्षों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के महत्व से अवगत कराया तथा प्रत्येक व्यक्ति से अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

विज्ञापन एक्सप्रेस