11:30 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ: नमाज पढ़ने गई मस्जिद, घर नहीं लौटा युवक, मां ने कोतवाली में दी गुमशुदगी की तहरीर

बदांयू 12 जुलाई।

कोतवाली क्षेत्र में नमाज पढ़ने घर से निकला एक युवक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परेशान मां ने गुरुवार कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर देकर बेटे की तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौधरी गंज निवासी जहाँ आरा पत्नी स्व. शबाब अहमद ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा फजल 10 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे घर के पास स्थित चार मीनार मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने गया था। नमाज के बाद वह मस्जिद से निकल तो गया लेकिन उसके बाद से घर नहीं पहुंचा।

जहाँ आरा का कहना है कि परिवार और रिश्तेदार पिछले 4 से 5 घंटे से उसे हर जगह तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पीड़ित मां ने पुलिस से बेटे की गुमशुदगी दर्ज कर जल्द तलाश कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पुलिस की मदद से उनका बेटा सकुशल मिल जाएगा।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक पवन कुमार को सौंपी गई है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही युवक को तलाश लिया जाएगा

विज्ञापन एक्सप्रेस