बिल्सी (बदायूं)- बदायूं मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो रविवार सुबह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक अपनी बीमार बहन को गोद में लेकर सीढियां उतरता दिखाई दे रहा है। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में उन्हे स्ट्रेचर नहीं मिला,जिसके कारण युवक बहन को गोद में लेकर इधर-उधर भटकता रहा। बाद में रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज के गेट पर ही यवती की मौत हो गई।
बिल्सी तहसील क्षेत्र के खैरी गांव निवासी इसराइल ने बताया कि वह अपनी 17 वर्षीय बहन तरुण को इलाज के लिए बदायूं मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे उनका आरोप है कि अस्पताल में स्टेचर उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे उन्हें बहन को गोद में उठाकर सीढियों से उतरना पडा।
परिजनों के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवती को बरेली रेफर कर दिया। जब वह बहन को लेकर मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट तक पहुंचे तभी उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह शव को टेंपो से लेकर अपने गांव लौट गए।
इस दौरान किसी ने युवक का वीडियो बना लिया, जो रविवार सुबह करीब 9 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

