बदायूँ। बीआरबी मॉडल स्कूल में वन महोत्सव (पौधारोपण दिवस) के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन के लिए पौधारोपण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि “एक पेड़, अनेक जीवन” का संदेश अपनाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव जागरूक रहने की शपथ ली। विद्यालय परिवार ने समाज से भी हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
