6:09 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पति ने घर से निकाला, दूसरी महिला से पिटवाई: दो बच्चों की मां 10 दिन बीत जाने के बावजूद भी पीड़िता को नहीं मिला न्याय*

बदायूं

*पति ने घर से निकाला, दूसरी महिला से पिटवाई: दो बच्चों की मां 10 दिन बीत जाने के बावजूद भी पीड़िता को नहीं मिला न्याय*

बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पिंकी मौर्या ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि पति ने दूसरी महिला के साथ मिलकर उसे और उसके दो मासूम बच्चों को घर से निकाल दिया और मारपीट की। 112 पर कॉल करने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

पिंकी मौर्या ने SSP बदायूं को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 20 जून 2005 को गांव के ही प्रमोद कुमार से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। उनके दो बेटे है।

पीड़िता का आरोप है कि पिछले कुछ सालों से उसके पति के संबंध एक अन्य महिला से हैं। 2 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे पति ने बिना तलाक दिए उसे और बच्चों को घर से निकाल दिया। जब वह अपने भाई और बेटों के साथ घर लौटी, तो पति और उस महिला ने मिलकर उसके और बच्चों के साथ मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक उसने मौके पर 112 नंबर पर कॉल की। पुलिस भी आई, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना लौट गई। आरोपी महिला ने उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी है। अब वह बच्चों के साथ दर दर भटकने को मजबूर है।

*10 दिन बाद भी नहीं मिला न्याय*
शिकायत देने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़िता को बिनावर कोतवाली से न्याय नहीं मिला। आए दिन चर्चाओं में रहने वाली बिनावर कोतवाली में फरियादियों की सुनवाई नहीं हो रही। आरोप है कि IGRS पोर्टल पर भी झूठी आख्या लगाकर वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह किया जाता है।

पीड़िता ने SSP से मांग की है कि आरोपी महिला और पति पर घरेलू हिंसा व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उसे बच्चों सहित घर में सुरक्षित रहने की व्यवस्था कराई जाए। पीड़िता ने कहा, “मेरे दो छोटे छोटे बच्चे हैं। अगर पुलिस मदद नहीं करेगी तो हम कहां जाएंगे”।

विज्ञापन एक्सप्रेस