बिनावर क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 8 दिन पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास
बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव मई रजऊ में शनिवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रदीप का शव गांव के बाहर जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना बिनावर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि लगभग आठ दिन पहले भी प्रदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया था। उपचार के बाद वह घर लौट आया था, लेकिन शनिवार सुबह उसने दोबारा यह कदम उठा लिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट: पी.एस. पटेल, सिलहरी
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

