6:09 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पौधारोपण के साथ संरक्षण का संकल्प लें, तभी सफल होगा अभियान – हरीश शाक्य

पौधारोपण के साथ संरक्षण का संकल्प लें, तभी सफल होगा अभियान – हरीश शाक्य
बिल्सी। प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महाअभियान के तहत शुक्रवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरीश शाक्य ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं शुद्ध वायु उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। तभी वृक्षारोपण अभियान अपने उद्देश्य में सफल हो सकेगा। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विधायक को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व चेयरमेन ओपी सागर, डॉ. शहाबुद्दीन अली, विशाल मेहर, ओमबाबू सक्सेना, उमेश बाबू गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, मधुप राठी, विकास माहेश्वरी, विनोद पालीवाल, मोहित गुप्ता, संजीव वाष्णे्य, सुभाष चंद्र, प्रदीप कुमार, सूरजपाल सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस