इस्लामनगर के निजी अस्पताल ले जाने पर नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए आरोप।
बदायूं 10 जुलाई ।
इस्लामनगर क्षेत्र के मेहरोला निवासी अनीता पत्नी धर्मपाल के प्रसव के दौरान एक नवजात बच्चे की मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि महिला को पहले सरकारी अस्पताल लाया गया था, लेकिन एक आशा कार्यकर्ता उसे बिना उचित प्रक्रिया के सीधे एक निजी अस्पताल ले गई। वहीं डिलीवरी के समय ही बच्चे की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर ACMO डॉ. सनोज मिश्रा, MOIC डॉ. रोहित पटेल, डॉ. गौरव, डॉ. नवनीत और तहसीलदार बिल्सी गिरजाशंकर यादव मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि गहन जांच के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी तक आशा कार्यकर्ता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों स्तर पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

