12:02 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

लालकुआँ-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल के फेरे बढ़े, 19 जुलाई से 27 सितंबर तक चलेगी ट्रेन

बरेली 9 जुलाई।

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए लालकुआँ-राजकोट साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन में विस्तार कर दिया है। अब यह ट्रेन सितंबर के अंत तक अतिरिक्त 11 फेरे लगाएगी।

जनसम्पर्क विभाग के अनुसार, 05045 लालकुआँ-राजकोट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 जुलाई से 27 सितंबर 2026 तक हर रविवार को लालकुआँ से चलेगी। वहीं वापसी में 05046 राजकोट-लालकुआँ विशेष 20 जुलाई से 28 सितंबर 2026 तक हर सोमवार को राजकोट से रवाना होगी।

समय-सारणी

05045 लालकुआँ-राजकोट लालकुआँ से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में किच्छा 13:00, इज्जतनगर 14:15, बरेली 14:50, कासगंज 17:15, मथुरा 19:25, जयपुर 00:45, जोधपुर 05:50 बजे रुकते हुए दूसरे दिन शाम 18:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।

राजकोट से रात 22:30 बजे चलकर सुरेन्द्रनगर 00:20, जयपुर 16:35, भरतपुर 20:35, मथुरा 22:45, बरेली 02:55 बजे होते हुए तीसरे दिन सुबह 05:15 बजे लालकुआँ पहुंचेगी।

रास्ते में ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, बदायूं, उझानी, सोरों, हाथरस, भरतपुर, दौसा, फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, समदड़ी, जालोर, भीलड़ी, महेसाणा, वीरमगाम, वांकानेर सहित 40 से अधिक स्टेशनों पर ठहरेगी।

रेलवे ने इस स्पेशल में कुल 20 कोच लगाए हैं। इसमें एसएलआरडी 2, शयनयान 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी 1 और सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोच शामिल हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि विस्तार का उद्देश्य उत्तराखंड, बरेली, मथुरा और राजस्थान से गुजरात जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस