गंगा एक्सप्रेस-वे पर पौधारोपण करने वाली टीम की पिकअप गाडी अनियंत्रित होकर पलटी
टीम के आठ मेंबर हुये घायल,टायर फटने से हुआ था हादसा
कुंवरगांव संवाददाता !
थाना कुंवर गांव क्षेत्र के प्रहलादपुर के सामने गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह पौधारोपण कार्य में लगी टीम की पिकअप का पीछे का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में ओमवीर निवासी बागरपुर थाना वजीरगंज, सनतरपाल (50) दीपक (18), टिंकू (25), वीरेश (25), ओमेन्द्र (30), नन्हे (30) निवासी भटोनी थाना वजीरगंज और रामगोपाल (45) निवासी सरवर नगला थाना मूसाझाग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी घटपुरी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

