11:29 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव

वन महोत्सव 2026 🌿

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव बड़े उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। पेड़ केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि जीवन की सबसे अनमोल धरोहर हैं। आइए, वन महोत्सव के इस पावन अवसर पर एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संवारने का संकल्प लें। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और सुरक्षित भविष्य का उपहार देगा।🌱💚बच्चों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे लगाएंगे ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे।

“एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम।” 🌱

आइए, हम सभी मिलकर धरती को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
विद्यालय प्रबंधक डीके चड्ढा जी अध्यक्ष सुषमा कथूरिया जी प्रधानाचार्य दिव्या शर्मा जी ने बच्चों को वन महोत्सव से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी एवं बच्चों को बताया हम सभी का भविष्य वृक्षों पर ही निर्भर है इसलिए हमें हर प्रकार से अपने आसपास नए पेड़ पौधे लगाने चाहिए और वृक्षों की सुरक्षा करनी चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस