12:03 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में गंजशहीदा मोहल्ले में मिली अज्ञात स्कूटी, सपा नेता ने पुलिस को दी सूचना।


उझानी-बदांयू 7 जुलाई।

नगर में स्कूटी और बाइक चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। आए दिन इस तरह की खबरें सुनने को मिल जाती हैं। इसी बीच बीती रात मोहल्ला गंजशहीदा में सपा नेता चौधरी टेड़ा मल अग्रवाल की कोठी के बाहर एक संदिग्ध स्कूटी खड़ी मिली।

आज सुबह जब परिजनों ने स्कूटी देखी तो इसकी सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को फोन पर दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्कूटी का निरीक्षण किया।

स्कूटी काले रंग की होंडा कंपनी की है और उसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP24B L2886 है।

इस संबंध में सपा नेता चौधरी टेड़ा मल अग्रवाल ने कहा कि जिस किसी व्यक्ति की यह स्कूटी हो, वह कोतवाली आकर जरूरी कागजात दिखाकर अपना वाहन ले जाए।

पुलिस ने स्कूटी को फिलहाल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि स्कूटी यहां कौन छोड़ गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। पुलिस से मांग की जा रही है कि गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस