

उझानी-बदांयू 4 जुलाई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा में विवादित जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है।
ग्राम बसोमा निवासी अनीता ने कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 30 जून को दोपहर 3 बजे गांव के ही मनोज पुत्र भगवानदास द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। रोकने पर मनोज, उसकी पत्नी गीता, बेटा देशराज व अन्य 2 लोगों ने उनके पति कुंवरपाल और बेटी सेजल के साथ लाठी-डण्डों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने कुण्डल गुम होने की भी बात कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com