5:00 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के राजेश वार्ष्णेय बने श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के प्रदेश मीडिया प्रभारी।

बदायूं के सनातनी कार्यकर्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठन विस्तार का सौंपा गया दायित्व।

बदांयू 4 दिसंबर।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने उझानी के राजेश वार्ष्णेय को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। न्यास ने परम पूज्य दिनेश फलाहारी जी महाराज की सहमति से नियुक्ति पत्र जारी किया है।

न्यास के अनुसार राजेश वार्ष्णेय निवासी मोहल्ला साहूकारा, उझानी बदायूं सनातन धर्म और भगवान श्रीकृष्ण में गहरी आस्था रखते हैं। इसी को देखते हुए उन्हें प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि राजेश वार्ष्णेय के जुड़ने से श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से शाही ईदगाह को हटाने के लिए संघर्ष कर रहे सनातनी हिंदुओं को बल मिलेगा। उन्हें संगठन का विस्तार करने और न्यास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

न्यास के राष्ट्रीय महामंत्री अश्विनी कुमार शर्मा और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमें विश्वास है कि राजेश वार्ष्णेय अपने सर्वोत्तम ज्ञान एवं ऊर्जा का उपयोग करते हुए न्यास के सिद्धांतों का पालन कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

राजेश वार्ष्णेय की नियुक्ति की खबर से उझानी में हर्ष का माहौल है। सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है। उनका कहना है कि इस जिम्मेदारी से क्षेत्र में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को गति मिलेगी।

— सुशील धींगडा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.