

6 जुलाई से टनकपुर-नांदेड़ स्पेशल का संचालन, रेलमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी।
बदायूं 4 जुलाई 2026।
रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। अब बदायूं से सीधे महाराष्ट्र के नांदेड़ तक का सफर और आसान हो जाएगा। रेलवे प्रशासन ने टनकपुर से नांदेड़ के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
उद्घाटन विशेष ट्रेन संख्या 05012 टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस का शुभारंभ 6 जुलाई 2026, सोमवार को होगा। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
साउथ सेंट्रल रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह ट्रेन भविष्य में 17631/17632 नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित चलेगी।
इस नई ट्रेन से बदायूं के यात्रियों को बरेली, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, खंडवा और अकोला होते हुए सीधे नांदेड़ जाने की सुविधा मिलेगी। धार्मिक और व्यावसायिक यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी लाभदायक साबित होगी।
साप्ताहिक ट्रेन 6 जुलाई को टनकपुर से सुबह 10:15 बजे चलकर दोपहर 2:10 बजे बदायूं पहुंचेगी और 2:12 बजे नांदेड़ के लिए प्रस्थान करेगी।
ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, रानी कमलापति, खंडवा, अकोला, वाशिम, हिंगोली होते हुए अगले दिन शाम 6:00 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।
आधुनिक LHB रेक से सुसज्जित
ट्रेन में कुल 19 LHB कोच लगाए जाएंगे। इसमें स्लीपर, एसी और जनरल कोच शामिल हैं। पूरी ट्रेन इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर चलेगी जिससे सफर तेज और आरामदायक होगा।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन की बुकिंग जल्द शुरू होगी। यात्री IRCTC, स्टेशन काउंटर और NTES ऐप से अपडेट ले सकते हैं।
स्थानीय लोगों ने इस नई ट्रेन की घोषणा पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि लंबे समय से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी जो अब पूरी हो गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com