




नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को हुनरमंद बनाने का कार्य करेगी.–राम किशोर श्रीवास्तव
शिशुओं को देशभक्त, चरित्रवान एवं श्रेष्ठ नागरिक बनाने का कार्य कर रहे हैं विद्या भारती विद्यालय- रामकिशोर श्रीवास्तव
क्रिया एवं गतिविधि आधारित शिक्षा के माध्यम से होगा शिशुओं का सर्वांगीण विकास
बदायूं,मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज एकदिवसीय शिशु वाटिका वर्ग संपन्न हुआ. जिसमें शिशुओं के सर्वांगीण विकास हेतु नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से हुनरमंद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत शिशु वाटिका प्रमुख राम किशोर श्रीवास्तव ने दीप जलाकर एवं वरिष्ठ आचार्य कमलेश कुमार ने पुष्पार्चन कर किया.
मुख्य वक्ता राम किशोर श्रीवास्तव ने कहा- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शिक्षा के साथ-साथ शिशुओं को व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से हुनर मंद बनाने की भावना का विकास करना है.
श्री श्रीवास्तव ने कहा- शिशु वाटिका की कक्षाओं में कक्षा का वातावरण सहजता, सरलता , प्रेम, आनंद,सुरक्षा, स्वतंत्रता, सौंदर्यबोध के माध्यम से शिशुओं से जुड़कर क्रिया, गतिविधि, अनुभव,सृजन,खेल आधारित विधाओं के माध्यम से शिशुओं का सर्वांगीण विकास सहजता से कर सकते हैं. श्री श्रीवास्तव ने कहा- विद्या भारती के विद्यालय शिशुओं के शारीरिक, प्राणिक, मानसिक ,बौद्धिक, एवं नैतिक- आध्यात्मिक गुणों का विकास कर देशभक्त, चरित्रवान एवं श्रेष्ठ नागरिक बनाने का कार्य कर रहे हैं.
अतिथि परिचय वरिष्ठ आचार्य कमलेश कुमार ने कराया. धन्यवाद आभार अनोज पटेल ने किया.
इस मौके पर शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, जगतपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, शैलजा सिंह, सेजल सक्सेना, पूजा शर्मा, मीनू पटेल, विनीता यादव, रूपाली रस्तोगी, बृजेश मिश्रा,अचल शर्मा एवं प्रवेश कुमार शर्मा सहित पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक कक्षाओं के कक्षाचार्य उपस्थित रहे.
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
