3:22 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बादल अस्थायी गौशाला पर गंभीर आरोप, चारा-इलाज में लापरवाही के दावे,ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

बादल अस्थायी गौशाला पर गंभीर आरोप, चारा-इलाज में लापरवाही के दावे; ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव बदायूं । सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बादल स्थित अस्थायी गौशाला एक वायरल वीडियो के बाद विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में मृत निराश्रित गोवंशीय पशुओं के शव ट्रॉली से खुले मैदान में फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और पशु प्रेमियों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में गोवंशीय पशुओं को न तो पर्याप्त चारा मिल रहा है और न ही समय पर उपचार की व्यवस्था है, जिसके कारण लगातार पशुओं की मौत हो रही है। आरोप यह भी है कि मृत पशुओं का नियमानुसार वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कराने के बजाय उन्हें खुले मैदान में फेंका जा रहा है, जिससे दुर्गंध और संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ट्रॉली से मृत गोवंश को नीचे उतारता दिखाई दे रहा है, जिससे गौशाला की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा गौशाला की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस