3:22 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रांतीय कर्मचारी नेता कवि माधव मिश्र अष्टम वेतन आयोग के लाभांशों को केंद्र सरकार के द्वारा लागू करने की प्रक्रिया पर वार्ता करते हुए।

सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की जनपद शाखा बदायूं के तत्वाधान में कोषागार बदायूं परिषर भवन में आठवें वेतन आयोग में सभी लाभांश यथावत रहे तथा पुरानी पेंशन लागू हो इसके लिए पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय एटक प्रतिनिधि श्री राजेश जौहरी ने की संचालन जिलामंत्री उपेंद्र उपाध्याय ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रांतीय कर्मचारी नेता (प्रांतीय पर्यवेक्षक) कवि माधव मिश्रा रहे।
विशिष्ट अतिथि रविंद्र मोहन सक्सैना (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)रहे।
सर्व प्रथम बैठक की शुरुआत जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार चौहान के गीतों से हुई।
मुख्य अतिथि प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्र ने कहा कि भारत सरकार से पुरानी पेंशन लागू करने की प्रमुख मांगों को पूरा किया जाए। सांसद,विधायक,एमएलसी को कई कई पेंशन दी जा रही हैं ।
लेकिन केंद्र में व राज्य में कर्मचारी 35 से 40 वर्ष तक सेवाएं देकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है तो उसकी पेंशन क्यों नहीं ?
सरकार के द्वारा N P S से धन शेयर मार्केट में लगा देने पर घाटा होने पर विगत माह बहुत से कर्मचारियों को दो हजार से ढाई हजार ही पेंशन मात्र मिली। प्रांतीय पर्यवेक्षक श्री मिश्रा ने कहा अठारह माह का कोरोना काल का D A दिया जावे। आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 के स्थान पर 3.86 किया जावे। 50% दिए मर्जर किया जावे। 65 वर्ष पर 10%,70 वर्ष पर 20% और 90 साल पर 100% पेंशन दी जावे और
सभी पेंशनरों को रेलवे के किराए में 50% किराए की छूट दी जाये।
अध्यक्षता करते हुए राजेश जौहरी ने कहा कि ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाई जावे राशिकारण की सीमा साढ़े10 साल की जाए। उन्होंने कहा कि जब अर्थव्यवस्था सरकार द्वारा शुदृढ़ बताई जा रही है तब कर्मचारी पेंशनरों को उनका हक क्यों नहीं दिया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि रविंद्र मोहन सक्सेना ने कहा वर्ष 1982 की सुप्रीम कोर्ट में नकारा जी की रेट पर दिए गए आदेश के अनुसार आठवें वेतन आयोग के सभी लाभांश दिए जाएं।
जिला मंत्री उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारियों के संगठन की शक्ति से आप सभी लाभांश प्राप्त हो सकता है। हम सब एक जुट होकर संगठन को मजबूत बनाएंगे।
मीडिया प्रभारी इंजीनियर प्रमोद कुमार शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार हमारी पूर्व के अनुसार सभी मांगों को आठवें वेतन आयोग के प्रमुखता से दे वर्ना संगठन के माध्यम से बड़े बड़े आंदोलन किए जाएंगे।
आज की बैठक में कवि माधव मिश्र,उपेंद्र उपाध्याय,राजेश कुमार जौहरी,रबिंद्र मोहन सक्सेना,प्रमोद कुमार शर्मा,बृजेश कुमार चौहान,सुभाष चंद शर्मा,आर के मिश्र,लाडलेबाबू,रामनिवास वर्मा,शमशुद्दीन,रूफ हुसैन सिद्दीकी,इरफान हुसैन,सैयद कामरान गौहर,
महिला शक्ति से आयशा परवीन, शकुन्तला देवी,प्रभाकर मिश्रा,हरिओम सक्सेना,गिरिराज किशोर गुप्ता,हरिओम सिंह,अवनीश कुमार,किशन पाल,पप्पू,श्यामलाल आदि उपस्थित रहे।
इं प्रमोद कुमार शर्मा
(मीडिया प्रभारी)
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं
पेंशनर्स एसोसिएशन
जनपद शाखा बदायूं।

विज्ञापन एक्सप्रेस