एक पेड़ मां के नाम अभियान में किया वृक्षारोपण
बदायूं । वन महोत्सव के शुभ अवसर पर विकासखंड आसफपुर जनपद बदायूं के राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में वन महोत्सव मनाते हुए सघन वृक्षारोपण कार्य वन विभाग एवं पशु चिकित्सालय टीम के सहयोग से किया गया इस मौके पर वन विभाग की तरफ से उपस्थित रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर श्री मनोज पाल सिंह ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि पर्यावरण सुरक्षा में वृक्षों का बहुत महत्व होता है तथा सभी लोगों से अनुरोध किया कि वन महोत्सव के शुभ अवसर पर कम से कम पांच वृक्ष जरूर लगाए वृक्ष न केवल हमारे पर्यावरण में सुधार करते हैं बल्कि वर्षा करने में भी सहयोग प्रदान करते हैं ।वन महोत्सव कार्यशाला में उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीप कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि वृक्षारोपण पर्यावरण में आक्सीजन प्रदान करने में मदद करते हैं तथा सरकार द्वारा भी वन हेल्थ मिशन के अंतर्गत पशु वातावरण एवं मनुष्य के साथ-साथ वन्य जीवों का संतुलन बनाने में वृक्ष विशेष भूमिका निभाते हैं इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधि श्री गजेंद्र बाबा जी माननीय सदस्य जिला पंचायत ने बताया कि वृक्ष जितना महत्व वृक्ष लगाने का है उससे ज्यादा महत्वपूर्ण विषय उनका समय से पानी देना उनको सुरक्षित रखना है तथा उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और पर्यावरण सुरक्षा में सहयोग करें तथा उनका नियमित देखभाल भी करें। वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पूर्व खेड़ा श्री सुरेंद्र पाल सिंह ,ग्राम प्रधान हरदासपुर श्री उदयवीर भारती एवं समाजसेवी विनीत कुमार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
