बदायूं
महिला का पर्स छीनकर भागने वाले आरोपी व बाल अपचारी को पुलिस ने दबोचा, नकदी और सामान बरामद
केशव गुप्ता
बदायूँ। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला का पर्स छीनकर फरार होने वाले एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया पर्स, ₹2,610 नकद, दो डॉट पेन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP24BE2967) बरामद की है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 1 जुलाई 2026 को थाना उसहैत पुलिस ने आरोपी कैफ पुत्र जमील अहमद और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर थाना उसहैत में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 133/2026, धारा 304(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में लूट, छिनैती और अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

