बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से जनपद बदायूं के वरिष्ठ समाजवादी नेता एवं ग्राम डहरपुर कलां, तहसील दातागंज निवासी सुरेश पाल सिंह चौहान को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित
किया गया है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया। सुरेश पाल सिंह चौहान लंबे समय से समाजवादी विचारधारा से जुड़े हुए हैं और पार्टी संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव, पूर्व मंत्री के साथ लंबे समय तक काम करते रहे हैं। स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव के साथ रहकर उन्होंने समाजवादी आंदोलन,संगठन निर्माण एवं जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता, जनसंपर्क और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए समाजवादी पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को बदायूं जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि श्री सुरेश पाल सिंह चौहान के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने से बदायूं जिले की संगठनात्मक भागीदारी प्रदेश स्तर पर और अधिक प्रभावशाली होगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय का जिले भर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्वागत किया है। पार्टी नेताओं का मानना है कि श्री सुरेश पाल सिंह चौहान के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं व्यापक जनसंपर्क का लाभ प्रदेश स्तर पर पार्टी को मिलेगा तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी!
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

