4:16 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बदायूं

संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

केशव गुप्ता

बदायूँ। कोतवाली सदर क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान टिंकू (22 वर्ष) पुत्र निवासी जोशी मोहल्ला, अल्फा खां सराय, कोतवाली सदर के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि टिंकू चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि वह लंबे समय से नशे का आदी था तथा विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन करता था।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस