ग्राम विकास अधिकारी
आदिल रशीद खान के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई
विकास खण्ड सालारपुर में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी श्री आदिल रशीद खान के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विकास खण्ड कार्यालय परिसर में एक गरिमामय विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी, मा0 प्रमुख व अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री खान के दीर्घकालीन, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को स्मरण करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि श्री आदिल रशीद खान ने अपने सेवाकाल के दौरान ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनहित के कार्यों तथा प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्मठता के साथ किया। उनका सरल, सौम्य एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार सदैव सहकर्मियों एवं आमजन के लिए प्रेरणास्रोत रहा।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
अपने उद्बोधन में श्री आदिल रशीद खान ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने सेवाकाल में सभी का भरपूर सहयोग एवं स्नेह प्राप्त हुआ, जिसे वे सदैव स्मरण रखेंगे। उन्होंने सभी से अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आग्रह किया।


समारोह का समापन सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्री खान को भावभीनी विदाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ। कार्यक्रम में आकाश सक्सेना, अवनेश राठौर, सहायक विकास अधिकारी, आईएसबी, शिव कुमार, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत, दीपमाला, सहायक विकास अधिकारी, महिला, मसूदा रूखसाना, कृपाल सिंह, पवन सक्सेना, सुधीर सिंह, रामबाबू, दीपक गुप्ता, देवेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सुदीप शर्मा, शिव सिंह, दिलीप पटेल, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मी, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एन0डी0खान द्वारा किया गया।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

