हिंदू एकता संघ के युवा जिला उपाध्यक्ष बने अमन वार्ष्णेय
बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान
बिल्सी। राष्ट्रीय हिंदू एकता संघ भारत की एक बैठक रविवार को अंबियापुर चौराहे पर अमन वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
मुख्य अतिथि अभिषेक ठाकुर ने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएं और समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उनके द्वारा मंडल अध्यक्ष के पद पर रविंद्र शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष के पद पर रिंकू पंडित, ग्राम अध्यक्ष के पद पर मोहित श्रीवास्तव एवं दिनेश शर्मा तथा जिला उपाध्यक्ष के पद पर अनुभव चौधरी, सक्रिय सदस्य कुणाल प्रजापति तथा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पद पर अमन वार्ष्णेय को मनोनीत किया गया। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

