10:18 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर -रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, क्षेत्र में सनसनी

आसफपुर -रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, क्षेत्र में सनसनी।।

बदांयू 28 जून ।

रविवार दोपहर आसफपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बरेली जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम सुकुटिया निवासी 22 वर्षीय वीरेश पुत्र होशियार का शव आसफपुर क्षेत्र में रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। सूचना मिलते ही आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बाद में रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मौत हादसा है या आत्महत्या, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस