9:27 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में स्कूटी तोड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से पति पर वार, मेडिकल कॉलेज में भर्ती।

बदांयू में स्कूटी तोड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से पति पर वार, मेडिकल कॉलेज में भर्ती।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मीरा सराय की घटना, तीन नामजद, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू।

बदायूं, 28 जून 2026।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय में स्कूटी तोड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गली में खड़ी स्कूटी ईंट-पत्थर से तोड़ने का विरोध करने पर तीन लोगों ने युवक से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए पति पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल का जिला मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

मीरा सराय निवासी मंजू पत्नी रामवहादुर ने थाना सिविल लाइन में दी तहरीर में बताया कि 25 जून 2026 को रात करीब 10 बजे उनके पड़ोसी मुनीश कुमार पुत्र शिवजीत के घर के बाहर गली में खड़ी स्कूटी को श्यामबाबू, रामबाबू व रुपेश पुत्रगण जीवन लाल ने गिराकर ईंट-पत्थर से तोड़ना शुरू कर दिया।

मुनीश के विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। श्यामबाबू ने मुनीश के सिर पर डंडा मार दिया। शोर सुनकर मंजू व उनके पति रामवहादुर बचाने पहुंचे तो रामबाबू ने जान से मारने की नीयत से रामवहादुर के पेट में धारदार हथियार से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामवहादुर जमीन पर गिर पड़े। आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

परिजन घायल रामवहादुर को तत्काल अस्पताल ले गए। फिलहाल उनका बदायूं मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना के अगले दिन 26 जून को पीड़िता मंजू ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक भूप सिंह को सौंपी गई है

विज्ञापन एक्सप्रेस