11:03 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बकरी चरने के विवाद में लाठी-डंडे चले, मां-बेटियों को पीटा, जान से मारने की धमकी

बकरी चरने के विवाद में लाठी-डंडे चले, मां-बेटियों को पीटा, जान से मारने की धमकी।

बिल्सी थाना क्षेत्र के जरसैनी गांव की घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू।

बिल्सी बदायूं 28 जून 2026।

बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम जरसैनी में बकरी चरने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में मक्का की फसल चरने के आरोप में तीन पुरुषों और एक महिला ने मिलकर मां और दो बेटियों को लाठी-डंडों व लात-घूंसों से पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक संजीव कुमार को सौंपी है।

दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक जरसैनी निवासी रेखा पुत्री सिपट्टर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा कि 25 जून को दोपहर गांव के चोबसिंह पुत्र सियाराम के खेत में मक्का की फसल किसी व्यक्ति की बकरी चर गई थी। आरोप है कि चोबसिंह ने रेखा की बकरियों द्वारा फसल चरने का आरोप लगाया। कहासुनी बढ़ने पर चोबसिंह, उसका पुत्र हरिओम, दूसरा पुत्र आशीश व पुत्री परवीन गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे लेकर आ गए।

रेखा के अनुसार, गाली देने का विरोध करने पर चारों ने उसे, उसकी मां ओमवती व बहन राजमाला को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। तीनों घायलों का उपचार कराया गया है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजीव कुमार करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस