12:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सदर विधायक महेश चन्द गुप्ता द्वारा जनजागरुकता हेतु रैली का शुभारम्भ

सघन पल्स पोलियो अभियान दिनांक-28 जून 2026 को आयोजित किया जायेगा जिसमें 0-5 वर्ष तक के बच्चों को 02 बूंद पोलियो की ड्राप पिलायी जायेगी। जिसके अंतर्गत जनजागरुकता हेतु एक रैली का शुभारम्भ दिनांक-27.06.2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं से महेशचन्द गुप्ता जी मा0 सदर विधायक एवं डॉ0 विकास शर्मा मुख्य चिकत्सा अधिकारी बदायूँ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। मा0 सदर विधायक श्री महेशचन्द गुप्ता जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, देश को पोलियो मुक्त बनाये रखने के लिये हर एक बच्चे को दवा पिलाना बेहद जरूरी है। कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से छूटना नहीं चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विकास शर्मा द्वारा आम जनता से अपील की गयी कि वे अपने 0-5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पल्स पोलियो बूथ पर 28 जून 2026 को पोलियों की 02 बूंद ड्रॉप निःशुल्क पिलवाये। इसके उपरान्त घर-घर गतिविधि 29 जून से 03 जुलाई 2026 तक एवं बी टीम एक्टिविटी 06 जुलाई 2026 को सम्पादित की जायेगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बताया गया कि 28 जून 2026 को पल्स पोलियों ड्राप पिलाने से जो बच्चे किसी कारणवश बूथ पर नहीं आ पायेंगे उन्हे अगले 05 दिनो तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सुरक्षा खुराक दी जायेगी विशेष रुप से ईंट-भट्टो निर्माण स्थलो और मलिन बस्तियों जैसे उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
रैली में शहरी आशाओं, जिला पुरुष चिकित्सालय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से प्रारम्भ होकर भगवान परशुराम चौक, रोड़वेज, पुलिस लाइन, वन विभाग से होते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर सम्पन्न हुई।
रैली को सुचारु रुप से सम्पन्न कराने और कार्मिकों का उत्साहवर्धन करने के लिये रैली में डॉ तहसीन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 असलम जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, श्रीमती सुधा देवी डी.एच.ई.आई.ओ., डॉ0 कौशल गुप्ता एपिडेमियोलॉजिस्ट श्री उमेश अर्बन कोर्डिनेटर व अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस