बिल्सी। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के दिधौनी गांव की रहने वाली निकिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था।
पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि दहेज की मांग परी नहीं होने पर पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। शनिवार को निकिता अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ बिल्सी कोतवाली पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवार्ड की मांग की। पीडिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग
की है।
बिल्सी के क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि विवाहिता की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामन आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

