4:07 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ अग्निकांड के बाद बिल्सी CHC में फायर मॉक ड्रिल, मरीजों की सुरक्षा पर ज़ोर

बिल्सी । लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में शनिवार को बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आपातकालीन स्थितियों से निपटने और मरीजों की सुरक्षा सृर्निश्चित करने के उद्वेश्य से फायर मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
ड्रिल के दौरान अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव, नियंत्रण और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को बताया गया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने की स्थिति में बिना घबराए किस प्रकार कार्रवाई करनी चाहिए।
कर्मचारियों को फायर एक्स्टिंग्विशर के सही उपयोग आग के प्रकार के अनुसार उपयुक्त आग्नेिशामक यंत्र चुनने और वार्डों में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की तकनीकों का अभ्यास कराया गया।
अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों को भी अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें अस्पताल परिसर में बीड़़ी, सिंगरेट या अन्य ज्वलनशील पदार्थों का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि लखनऊ में हुए हादसे के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह मॉक ड्रिल कराईं गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में प्रतिदिन बडी संख्या में मरीज आते हैं,इसलिए किसी भी आकस्मिक स्थिति मे जान-माल के नुकसान को न्यूनतम रखना प्राथमिकता है। ड्रिल में डॉक्टरों, नर्सों, वार्ड बॉय और सरक्षा कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे अभ्यास नियमित रूप से कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस