2:43 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: आसमान में छाए काले बादलों से उमस बढ़ी, बारिश का इंतजार

*बदायूं: आसमान में छाए काले बादलों से उमस बढ़ी, बारिश का इंतजार*

*बदायूं, 27 जून।* जिले में शनिवार को दोपहर से आसमान में काले बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। धूप और बादलों की आंख-मिचौली के बीच उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। गर्म हवाओं और नमी के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा।

बाजारों, दफ्तरों और सड़कों पर निकलने वाले लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। किसानों की निगाहें भी बारिश पर टिकी हैं, क्योंकि धान सहित खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अच्छी वर्षा का इंतजार है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक-दो दिनों में बादलों की सक्रियता बढ़ने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। हालांकि फिलहाल तापमान और उमस से राहत मिलने के आसार सीमित हैं

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.