12:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ ज्वेलर्स एसोसिएशन ने सीओ रजनीश कुमार को दी भावभीनी विदाई

बदायूँ ज्वेलर्स एसोसिएशन ने सीओ रजनीश कुमार को दी भावभीनी विदाई

बदायूँ। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) रजनीश कुमार के कासगंज स्थानांतरण पर बदायूँ ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान श्याम लाल के नाती की दुकान ज्वेलर्स के संचालक हरि कृष्ण वर्मा ने सीओ रजनीश कुमार को शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रजनीश कुमार ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में बदायूँ की जनता उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में फिर जिले में देखने का अवसर प्राप्त करे

समारोह में राहुल रस्तोगी, ऋषि वर्मा, पंकज रस्तोगी, विनय वैश्य, नितिन वैश्य, मोहित गुप्ता, मनोज वर्मा, सौरभ रस्तोगी सहित बदायूँ ज्वेलर्स एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सीओ रजनीश कुमार की कार्यशैली, ईमानदारी एवं जनता के प्रति उनके व्यवहार की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस