2:11 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां: एक महीने में एक हजार से ज्यादा चालान, फिर भी बेलगाम रफ्तार

बदांयू में यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां: एक महीने में एक हजार से ज्यादा चालान, फिर भी बेलगाम रफ्तार।

बदांयू 27 जून।

सरकार ने सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियम बनाए और तोड़ने पर भारी जुर्माने का प्रावधान भी किया। मगर चालान चार गुना बढ़ने के बाद भी वाहन चालक नियमों से बेखबर हैं। कोई बिना हेलमेट, कोई नशे में, तो कोई ओवर स्पीड में फर्राटा भर रहा है।

पिछले साल मई में 1 हजार के करीब वाहनों के चालान हुए थे। इस साल मई 2026 में यह संख्या बढ़कर दो हजार पहुंच गई। यानी एक साल में दो गुना से ज्यादा चालान।


शहर से गांव तक ऑटो-जीप में क्षमता से तीन गुना तक सवारियां भरी जा रही हैं। यात्री पीछे लटककर और छत पर बैठकर सफर कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ज्यादातर हादसों में ओवरलोड वाहन ही शामिल रहते हैं, फिर भी इन पर कार्रवाई नाममात्र की है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और चौराहों पर खुलेआम सवारियां ठूंसी जा रही हैं।

नगर के यातायात प्रभारी मुरारी लाल साहू ने कहा वाहनों की लगातार चेकिंग कर चालान काटे जा रहे हैं। बाइक व कार सवार नियमों का पालन करें। जल्द ही डग्गामार वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

चालान की संख्या बता रही है कि सख्ती बढ़ी है, मगर सड़कों पर लापरवाही जस की तस है। अब देखना यह है कि अभियान सिर्फ चालान तक रहेगा या हादसों पर भी लगाम लगेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस