बिल्सी । बिल्सी के सिमर्रा गांव में शुक्रवार को अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, नाराज ग्रामीण सडक पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो गया है, लेकिन विभाग समस्य के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि वे कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकार्र उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।
स्थानीय निवासी नीरज कुमार ने बताया कि बिजली कटौती के कारण गांव के लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़़ाई से लेकर घरेलू और रोजमर्रा के सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
प्रदर्शन में शामिल ज्ञान सिंह ने भी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हए जल्द विद्यूत आपूर्ति में सूधार की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सिमर्रा गांव में अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं हई और बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो वे तहसील मृख्यालय पर बड़ा आंदोलन करेंगे। इसकी पूर्री जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। प्रदर्शन के दौरान पूरन, अमरपाल, नर्बेंश, देवपाल राहुल, विपिन, खुशीराम, सुभाष, महेश पाल सिंह रामसुख, टिंकू, बबलू मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

