12:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

पूछताछ के नाम पर युवक को तीन दिन अवैध हिरासत में रखने का आरोप, पुलिसकर्मियों पर बेरहमी से पिटाई और फर्जी एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप”

बदायूं

पूछताछ के नाम पर युवक को तीन दिन अवैध हिरासत में रखने का आरोप, पुलिसकर्मियों पर बेरहमी से पिटाई और फर्जी एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप”

केशव गुप्ता

पीड़ित के पिता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, तीन सिपाहियों पर गंभीर आरोप

बदायूं। जिले के दातागंज थाना क्षेत्र से पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक अभिषेक के पिता महेंद्र ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायत के अनुसार, दातागंज थाने के तीन सिपाही राहुल गौतम, जीशान और पवन कुमार 22 जून की रात अभिषेक को पूछताछ के बहाने अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद युवक को तीन दिनों तक अवैध हिरासत में रखा गया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।
पीड़ित अभिषेक का आरोप है कि उसे एक कमरे में बंद कर डंडों से बेरहमी से पीटा गया, उसके बाल नोचे गए तथा उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट पहुंचाई गई। इतना ही नहीं, रात के समय उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर पिस्तौल तानते हुए फर्जी एनकाउंटर में मारने की धमकी दी गई।
वहीं, पीड़ित के पिता महेंद्र का कहना है कि जब वे 24 जून को दातागंज थाने पहुंचे तो उनका बेटा गंभीर और अर्धविक्षिप्त अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने बेटे की हालत के बारे में पूछा तो संबंधित पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी धमकाकर थाने से भगा दिया।
पीड़ित पक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस